50 रुपए की खातिर पत्नी को दी दर्दनाक मौत, देखें तस्वीरें

5/4/2016 11:27:16 AM

यमुनानगर (हरिंदर सिंह): गांव नगलाजगीर में रहने वाले एक युवक ने 50 रुपए की खातिर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। 

 

मिली जानकारी के अनुसार परमजीत की शादी 6 साल पहले करमजीत से हुई थी। बताया जा रहा है कि जब से शादी हुई थी तब से वो शराब पीने का आधी था। उसकी पत्नी ने उसे कई बार रोका भी पर वो नहीं माना, जिसके चलते कई बार वो नाराज होकर घर से भी चली गई। फिर यही सोचकर वपिस आ जाती कि शायद अब वो शराब नहीं पीएंगे। 

 

गत रात तो मानो परमजीत ने हद ही कर दी। वो शराब पीने के लिए अपनी पत्नी से 50 रुपए मांग रहा था, जब उसने पैसे नहीं दिए तो वह झगड़ा करने लगा और गुस्से में आकर सो रही पत्नी का गला दबा दिया। उसके बाद वो मौके से आरोपी फरार हो गया। मृतका के मरने की जानकारी पड़ोसियों ने परिवार को दी। लड़की के भाई ने जब घर आकर देखा तो उसका जीजा घर से गायब था।

 

बच्चों ने अपने मामा को बताया कि पापा ने मम्मी का गला दबाया है, जिसके बाद से वो कुछ नही बोल रही। भाई ने देखा तो उसके गले पर दबाने के निशान थे, जिसकी जानकारी पुलिस को दी।

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमातम करने बाद परिजनों को सौंप दिया और परमजीत के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।