रस्म पगड़ी से लौट रहे परिवार का भयानक एक्सीडेंट...एक महिला की मौत (Watch Pics)

7/22/2016 1:13:56 PM

यमुनानगर(कुलदीप सैनी)- यमुनानगर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई।

 

दरअसल, एक परिवार रस्म पगड़ी से वापिस पानीपत लौट रहा था कि सामने से आ रही प्राइवेट बस के साथ कार की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और कार में सवार 2 महिलाएं रेनू व राजकरनी जख्मी हो गई। दोनों महिलाओं को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन राजकरनी की अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई। 

 

वहीं रेनू की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे यमुनानगर रैफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर रादौर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।