बिजली चोरी करते 7 पुलिसकर्मियों को किया काबू

5/4/2017 4:22:34 PM

यमुनानगर(सतीश):उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम ने सरकारी आवास में रहने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। गत शाम तक निगम ने पांसरा में बने सरकारी पुलिस क्वार्टर में जांच की। 7 कर्मियों के खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज किया है।  उधर, निगम के एस.ई. आर.के. खन्ना ने स्पष्ट किया कि मुख्यालय के आदेश पर अभियान चलाया गया है। यह आगे भी जारी रहेगा। करीब 10 प्रतिशत उपभोक्ता सरकारी आवास में रह रहे हैं। मुख्यालय को इनके यहां गड़बड़ी की शिकायत मिल रही थी, जिसके बाद विभाग ने संज्ञान लिया। बिजली निगम के एस.ई. आर.के. खन्ना ने बताया कि डिवीजन नंबर वन के एस.डी.ओ. विकास बंसल के नेतृत्व में गठित टीम ने पांसरा पुलिस आवासीय कालोनी में बिजली चोरी के 7 केस पकड़े हैं। चोरी करने वाले कर्मियों ने डायरैक्टर कुंडी लगा रखी थी।