तस्वीरों में देखें, चंद घंटों की बारिश से जलमग्न हुआ यमुनानगर

7/23/2016 3:02:19 PM

यमुनानगर (सुमित अोबरॉय): यमुनानगर में आज फिर से भारी बरसात के चलते कई इलाको में लोगों के घरों में पानी भर गया। वही नेश्नल हाईवे नंबर 73 पर पानी आ जाने के कारण आने जाने वाले वाहन भी पानी में ही फंस गए और रास्ता पूरी तरह से ठप हो गया। बारिश एक बार फिर से यमुनानगर के लिए आफत की बारिश बन कर बरसी है।

 

जानकारी के मुताबिक यमुनानगर के लोग कुछ तो बारिश की मार झेलने को मजबूर हुए हैं और कुछ प्रशासन की लापरवाही से उनका इस बरसात के मौसम में जीना दूभर हुआ पड़ा है। इस मूसलाधार बारिश ने जहां आधा यमुनानगर पानी में डुबो दिया है।वहीं सड़कें,गलियां,घर हर जगह पानी ही पानी हो गया है क्योंकि पानी की निकासी का यहां कोई पुख्ता इंतजाम नहीं है। इसमें सबसे ज्यादा लापरवाही नगर निगम प्रशासन की है।

 

गौरतलब है कि 14 जुलाई को लेकर अब तक लोग प्रशासन के कामों का विरोध ही करते आ रहे हैं क्योकि पहले पानी की मची तबाही से लोग अभी उभरे भी नहीं थे कि फिर से पानी ने लोगों को तबाह कर दिया। ऐसे में प्रशासन जब लोगों के रूबारूह होने पहुंचा तो उन्हें जगह-जगह लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा।