युवक को प्रेम विवाह करना पड़ा भारी (देखें तस्वीरें)

2/7/2016 4:41:23 PM

यमुनानगर (सुमित अॉबरोय): यमुनानगर की मार्डन कालोनी में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम पंकज बताया जा रहा है। पंकज ने परिवार वालों की इच्छा के खिलाफ अपनी मर्जी से प्रेम विवाह किया था। विवाह करने के बाद पंकज अपने परिवार से अलग रहने लगा। परिवार वालों की इच्छा के खिलाफ जाने के कारण घर वालों ने उसे बेदखल कर दिया था। कुछ समय के बाद पति-पत्नी के बीच अनबन रहने लगी। इसे लेकर पंकज अकसर परेशान रहता था। एक दिन पहले परेशानी के चलते पंकज अपनी मां से मिलने के लिए आया।

पंकज के जीजा रमेश ने बताया कि उसका अपनी पत्नी के साथ तलाक का केस चल रहा था और वह तलाक देने की एवज में उससे 6 लाख रुपए मांग रही थी। इसी के चलते उसने फांसी लगा ली। आज सुबह जब उसकी मां ने दरवाजा खटखटाया तो पंकज ने दरवाजा नहीं खोला। बाद में परिवार वालों ने मिलकर दरवाजा तोड़ा तो वह फांसी पर लटका मिला।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह के समय उन्हें सूचना मिली थी कि मार्डन कालोनी में पंकज बक्शी नाम के युवक ने खुदकुशी कर ली है। इस पर जब वह मौके पर पहुंचे तो शव लटका हुआ था।

जांच अधिकारी के अनुसार पंकज का अपनी पत्नी के साथ तलाक का केस चल रहा था। उसी के कारण वह परेशान था और उन्हीं निजी कारणों के कारण उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद जो भी कार्रवाई होगी वह की जाएगी।