हिमाचल को बनाएंगे नशा मुक्त : आचार्य देवव्रत

11/20/2015 8:33:08 PM

यमुनानगर, (सुमित ओबराय) : हिमाचल के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने बताया कि  हिमाचल में नशे की खेती नष्ट करने का अभियान हुआ शुरू हो चुका है। वे आज हरियाणा के राज्य मंत्री कर्णदेव कंबोज के निवास पर प़त्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में जल्द धूम्रपान पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। आचार्य देवव्रत ने कहा कि हिमाचल को नशा मुक्त बनाया जाएगा। राज्यपाल ने लोगों से अपने बच्चों को नशे से दूर करने की अपील करते हुए बताया कि ड्रग व नशे के कारण आज 70 प्रतिशत नौजवान बर्बाद हो चुके है। 
उन्होंने यह भी कहा कि अकेले हिमाचल प्रदेश में ही 30 टन अफीम और 100 टन चरस की खेती होती है, जिसे वहां के अलावा अन्य प्रदेशों में भी भेजा जाता है। इसलिए आज सभी को अपने बच्चों को इस नशे से दूर करना होगा