शहर में बढ़ रही आवारा पशुओं की तादाद

4/22/2019 3:19:03 PM

यमुनानगर(नेहा): शहर के सड़कों व बाजारों में इन दिनों आवारा पशुओं की संख्या बढ़ती जा रही हैं। शहर में आवारा घूम रहे पशुओं को लेकर स्थानीय नगर निगम द्वारा इस ओर कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। शहर के मुख्य चौराहों, गलियों व बाजारों में ये आवारा पशु घूमते रहते हैं जिसके चलते बाजारों में खरीदारी करने आए ग्राहक व वाहन चालक बहुत दुखी हैं। इसके अलावा शहर के दुकानदार भी आवारा पशुओं से बहुत दुखी हैं। गौरतलब है कि यमुनानगर व जगाधरी शहर की सड़कों पर आवारा पशुओं की तादाद इस कदर बढ़ गई हैं कि जहां देखो वहीं गाय, बछड़े, साड़ इत्यादि पशु मुंह मारते नजर आते हैं।

नगर निगम नहीं उठा रहा कोई कदमशहर में आवारा घूम रहे पशुओं को लेकर स्थानीय नगर निगम द्वारा इस ओर कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। शहर के सभी मुख्य क्षेत्रों के अलावा सरकारी कार्यालयों के बाहर भी इन पशुओं का जमावड़ा देखा जा सकता है। शहर की सड़कों पर जहां देखो वहीं लावारिस पशुओं के झुंड ही झुंड नजर आते हैं। गत वर्षों में ट्विन सिटी में जिस तादात से पशु बढ़ रहे हैं। उसमें नगर निगम अधिकारियों की मिलीभगत ही नजर आती है।

हादसों का बढ़ रहा ग्राफ 
एक ओर जहां ये आवारा पशु आवागमन में दिक्कत बने हैं, वहीं हादसों को न्यौता भी दे रहे हैं। दोपहिया वाहन चालक एवं बाजारों में विशेषकर बच्चे इन पशुओं का शिकार हो रहे हैं। भीड़ वाले क्षेत्रों में पशुओं का झुंड हादसों का कारण बन रहा है। शहर के जगाधरी रोड, बस स्टैंड, सिविल अस्पताल, रादौर रोड, जगाधरी वर्कशॉप, आई.टी.आई., इसके अलावा विभिन्न वार्ड व कालोनियों की गलियों में से पशु भारी संख्या में देखे जा सकते हैं। 

kamal