दुर्घटना में घायल युवक ने पी.जी.आई. में तोड़ा दम

punjabkesari.in Saturday, Oct 28, 2017 - 01:23 PM (IST)

बिलासपुर(पंकेस):मलिकपुर बांगर गांव के युवक हैप्पी की पी.जी.आई. चंडीगढ़ में इलाज के दौरान मौत हो गई। गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया। मलिकपुर बांगर का युवा हैप्पी बिलासपुर चौराही रोड पर डी.जे. की दुकान करता था 24 अक्तूबर को वह अपने काम से अपने गांव की तरफ जा रहा था। उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई थी इलाज से लिए उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिलासपुर लाया गया जहां से उसे ट्रामा सैंटर यमुनानगर रैफर कर दिया गया था। उसकी हालत ज्यादा खराब होने पर उसे पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया था। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।   


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static