इनेलो छोड़ भाजपा में शामिल हुई महिलाएं

5/27/2018 10:32:29 AM

यमुनानगर(ब्यूरो): शनिवार को पी.डब्ल्यू.डी. रैस्ट हाऊस में भाजपा महिला मोर्चा वर्कशाप मंडल की एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मोर्चे की मंडल अध्यक्षा रुचि सिंह ने की। बैठक में मुख्यातिथि विधायक घनश्याम दास अरोड़ा व संगीता सिंघल निगम पार्षद व मंडल प्रभारी पहुंचे।

विधायक घनश्याम दास ने केंद्र में मोदी सरकार व हरियाणा प्रदेश में मनोहर सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत करवाया। बैठक में मंडल उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता ने भारी संख्या में महिलाओं को भाजपा में शामिल कराया। सभी महिलाएं इनेलो पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुई। बैठक में ऊषा कश्यप को महिला मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष व बेगम अरुणा को मोर्चे की मंडल सचिव बनाया गया। 

बैठक में उपस्थित भाजपा एस.सी. मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जंगशेर सिंह युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुनील दत्त, मंडल महामंत्री सुनील कालड़ा, आई.टी. सैल प्रमुख अनुज शर्मा, महिला मोर्चा मंडल महामंत्री सरस्वती काम्बोज, पूजा सैनी, सचिव रीटा देवी, साजदा बेगम, शांति देवी, उपाध्यक्ष जवंत्री देवी, परमजीत कौर, अमरजीत कौर, मामचंदी देवी, सुनीता रानी आदि उपस्थित थी। 
 

Deepak Paul