यमुनानदी पर बनने वाले ओवरब्रिज का विधायक ने किया भूमि पूजन

punjabkesari.in Saturday, Jun 22, 2019 - 05:33 PM (IST)

रादौर(कुलदीप सैनी): रादौर के यमुनानदी के नगली घाट पर 104 करोड़ की लागत से बनने वाले पुल का निर्माण कार्य शुरू करने से पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा ने साईट पर भूमि पूजन किया। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते उन्होंने बताया कि इस पुल की लम्बे समय से क्षेत्र के लोग मांग कर रहे थे। भाजपा सरकार ने जनता की इस समस्या को समझा और पुल का निर्माण कार्य शुरू करवाया।

उन्होंने बताया की इस पुल के साथ साथ 11 हजार वाल्ट की बिजली की लाइन भी बिछाई जाएगी तांकि यमुनापार खेती करने व डेरो में रहने वाले किसानो को बिजली की सप्लाई भी सही तरीके से मिल सके। वहीं भूमि पूजन कार्यक्रम में इस्तेमाल की गई निम्न स्तर की ईंटे लोगो के बीच चर्चा का विषय बनी रही। इस विधायक श्याम सिंह राणा ने कहा की यह ईंटे केवल आज भूमि पूजन के लिए यहाँ मंगवाई गयी थी, इनका पुल निर्माण में इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। पुल कंक्रीट का बनाया जाएगा। आपको बता दें की इस पुल के बनने से जहां हरियाणा और यूपी का सम्पर्क आसान होगा, वही पुल के कारण आवाजाही बढ़ने से लोगो के रोजगार में भी बढ़ोतरी होगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static