कृषि मंत्री ने पी.एम. की छाती को बताया 36 इंच और खुद के कुर्ते की कीमत 33,500 करोड़

7/21/2018 9:10:38 AM

यमुनानगर(ब्यूरो): प्रदेश में होने वाली रैलियों में शामिल होने के  कार्यकत्र्ताओं को न्यौता देने के लिए पंचायत भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि मंत्री ओ.पी. धनखड़ बतौर मुख्यातिथि शिरकत दी। उन्होंने कहा कि अभिनेता सलमान खान का कुर्ता तो 100 करोड़ में बिका, जबकि उनका कुर्ता 33,500 करोड़ मे बिका। यह इसलिए वे हमेशा ही किसान हितैषी कार्य करते आ रहे हैं। 

इधर जब प्रधानमंत्री की चर्चा हुई तो कृषि मंत्री की जुबान फिसल गई। उन्होंने पी.एम. मोदी की छाती 56 इंच कहने की बजाय महज 36 इंच कह दिया। हालांकि उन्होंने बाद में सफाई भी दी और कहा उनके मुंह से गलती से 36 इंच निकल गया। वे प्रधानमंत्री की कार्य शैली और उनका सम्मान करते हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार की कई उपलब्धियों को गिनवाया और कहा कि जो भाजपा ने इस 4 साल में किया, आज तक उसे न तो कांग्रेस ने किया और न ही किसी और पार्टी ने।

 यहां तक कि उनके कुर्ता उतारकर प्रदर्शन करने वाली बात पर भी मंत्री जी ने अपने आपको सलमान खान से जोड़ते हुए कहा कि हां उन्होंने उतारा था, कुर्ता उतारकर सलमान खान बने थे, सलमान का कुर्ता अगर एक करोड़ का था तो मेरा कुर्ता 33500 करोड़ का है हालांकि कुर्ता उतारकर धनखड़ हीरो तो बने लेकिन अपने अंदाज में वह इस बात को भूल गए, जिस व्यक्ति की छाती को पूरा हिन्दुस्तान 56 इंच से जानता है।

 आज उसी के मंत्री ही उस छाती के साइज को छोटा करने लग गए। दरअसल मंच से धनखड़ ने प्रधानमंत्री मोदी की छाती को 36 इंच का बता दिया लेकिन इस बात पर जब लोगों की हंसी छूट गई तो मंत्री जी को लगा कि उनकी जुबान फिसल गई। ऐसे में उन्होंने तुरंत इस पर सुधार किया। 
 

Rakhi Yadav