कंबोज ने कहा,मिलावटखोरों और वन माफिया का किया जाएगा इंतजाम

2/13/2016 5:50:11 PM

यमुनानगर (सुमित अॉबरोय): हरियाणा में मिलावट करने वाले लोगों के लिए बने कानून में कमजोरी होने के कारण अब इस पर अंकुश लगाने के लिए प्रदेश सरकार अब सख्त कानून बनाने जा रही है। इतना ही नहीं हरियाणा में फैले वन माफिया पर अंकुश लगाने के लिए भी प्रदेश सरकार अब वन विभाग में नई भर्तियों के अलावा ड्रोन की मदद से तस्करों पर अंकुश लगाने की योजना बना रही है। यह जानकारी वन राज्य मंत्री कर्णदेव कंबोज ने दी। वह आज जगाधरी में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

यहां आर्य कन्या विद्या मंदिर के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे प्रदेश के राज्य मंत्री कर्णदेव कंबोज ने कहा कि मिलावट खोरों को सजा देने के लिए पहले से ही कानून तो बना हुआ है,लेकिन उन्हें कठोर सजा देने के लिए कोई सख्त कानून होना चाहिए। इसके लिए वह विचार भी कर रहे है।  सख्त कानून बनने से मिलावट खोरों को सख्त सजा मिलेगी,ऐसा करने वाले लोगों में डर बैठ जाएगा। 

तस्करों द्वारा वन कर्मियों पर होने वाले हमलों व वन कर्मचारियों की संख्या में कमी बारे पूछे सवाल पर राज्य मंत्री कर्णदेव कंबोज ने माना कि वन विभाग में स्टाफ की कमी है। इससे निपटने के लिए वह विभाग का आधुनिकीकरण कर रहे है। इसके अलावा जल्द ही वन विभाग को ड्रोन दिया जाएगा,जिससे वह एक कमरे में बैठकर ही पूरे इलाके की निगरानी कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि ड्रोन की मदद से सामाजिक गतिविधियों को देखकर उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए अलग से स्टाफ बनाया जाएगा, जो सूचना मिलते ही तुरंत उस पर कार्रवाई करेगा।