ट्रक की टक्कर से एक की मौत, दूसरा घायल

2/19/2018 1:25:46 PM

यमुनानगर(ब्यूरो): पिलखनी स्थित राधा स्वामी सत्संग ब्यास में सत्संग सुनने जा रहे 2 युवक ट्रक की टक्कर लगने से घायल हो गए। हादसा नैशनल हाईवे 73 पर गांव दुसानी के नजदीक शनिवार देर शाम को हुआ। घायलों को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां से एक युवक को पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफ र किया गया। जहां उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ  केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

बाड़ी माजरा की रूप नगर कालोनी निवासी श्याम कुमार ने बताया कि शनिवार को वह अपने दोस्त संत मोहल्ला छोटी लाइन निवासी अभिषेक 20 के साथ बाइक पर पिलखनी स्थित राधा स्वामी सत्संग ब्यास में सत्संग सुनने जा रहे थे। बाइक अभिषेक चला रहा था। जैसे ही वे चंडीगढ़ रुड़की नैशनल हाईवे 73 पर गांव दुसानी के नजदीक पहुंचे तो तेज गति से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 

आसपास के लोगों ने उन्हें रेलवे रोड स्थित जे.पी. अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां अभिषेक की हालत गंभीर होने पर उसे पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफ र किया गया। वहीं, उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पी.जी.आई. में उपचार के दौरान अभिषेक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। मामले में पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ  केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।