फर्जी कागजात मामले में एक और गिरफ्तार

10/21/2018 12:47:03 PM

यमुनानगर(ब्यूरो): सी.आई.ए. टू ने फर्जी कागजात मामले में एक और आरोपी हमीदा निवासी संजीव को गिरफ्तार किया। योगेश नगर कालोनी की महिला ने पुलिस को 27 जुलाई 2018 को शिकायत दी थी कि आजाद नगर निवासी अनिल भाटिया फाइनैंस का कार्य करता है। वह कमेटियां भी डालता है। कमेटी भरने वालों से अनिल भाटिया चैक व साइन किया हुआ कोरा स्टाम्प लेता है। शिकायत में बताया था कि वह भी अनिल के पास कमेटी डालते थे। 

इसी के चलते अनिल को 2 खाली चैक व साइन किया हुआ कोरा स्टाम्प दिया गया। आरोप है कि 2017 में अनिल ने कोरे स्टाम्प पर फर्जी तरीके से उनके साइन करवा लिए। बाद में उसने उन कागजात के आधार पर उसका मकान 45 लाख में बेच दिया, वही कागजों में दिखा दिया कि 22 लाख उन्होंने ने दे दिए। इस मामले में पुलिस ने अब संजीव को गिरफ्तार किया है। उसकी भूमिका अनिल से पूछताछ में सामने आई थी। बता दें कि अनिल को पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। 

Deepak Paul