जादू करतब शो का उद्घाटन

7/15/2018 6:15:34 PM

यमुनानगर: सौभाग्य रिजॉर्ट नजदीक तेजली स्टेडियम में जादूगर सम्राट अजूबा द्वारा जादुई करतब शो का शुभारंभ शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल द्वारा किया गया। प्रतिदिन 2 शो 1 बजे व 7 बजे किए जा रहे हैं। रविवार व सोमवार को 3 शो आयोजित किए जाते हैं। अतिरिक्त शो का समय सायं 7.30 का रखा गया है। 

जादूगर सम्राट ने कहा कि वे यमुनानगर से उनके पारिवारिक संबंध हैं। वे देश-विदेश में भी अपने जादुई करतब दिखा चुके हैं। शो में मुख्य रूप से मौत को चैलेंज करना, आरा मशीन से लड़की के 2 टुकड़े करना, खाली हाथों से नोटों की बारिश करना, मिश्र देश की मम्मी जिंदा होकर हवा में गायब करना आदि मनोरंजन जादू के कार्यक्रम दिखाए जाते हैं। 

Deepak Paul