ईंट भट्ठे पर काम करने वाले व्यक्ति ने किया सुसाइड

2/25/2020 1:08:05 PM

यमुनानगर(सतीश): फरकपुर एरिया में स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाले ने व्यक्ति ने सुसाइड कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि इसे प्रताडि़त किया गया। जितने भी पैसे वह ईंट भट्ठे पर काम करके कमाता था, वे पैसे उसे नहीं दिए जाते थे।

इस वजह से वह परेशान था और उसने परेशानी के चलते सुसाइड कर लिया। जानकारी के अनुसार गांव ममीदी निवासी सुभाष कुमार गोयल भट्ठे पर लगा था। सुभाष के बेटे नरेंद्र ने आरोप लगाया है कि उसका पिता जो भी पैसे कमाता था वह मालिक के पास ही जमा करा देता था। 

कई लाख रुपए उसके पिता के भट्ठे मालिक पर जमा हैं। उन्हें पैसे की जरूरत थी लेकिन मालिक पैसे नहीं दे रहा था। इस बात से उसका पिता परेशान था और उन्होंने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। अस्पताल ले गए वहां पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। नरेंद्र ने अपने पिता की मौत का जिम्मेदार भट्ठा मालिक को बताया है। 

उधर फ रकपुर थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया शव को कब्जे में ले लिया है, वहीं मृतक के बेटे की शिकायत पर भट्ठा मालिक के खिलाफ  धारा 306 में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

Edited By

vinod kumar