पूर्व मंत्री के बेटे की पिस्टल व 9 राऊंड से भरी मैगजीन चोरी

1/13/2019 1:59:08 PM

यमुनानगर(ब्यूरो): पूर्व मंत्री निर्मल सिंह के बेटे उदयवीर सिंह की पिस्टल व 9 राऊंड से भरी मैगजीन गाड़ी से चोरी हो गई। अम्बाला निवासी उदयवीर सिंह ने खिजराबाद पुलिस को दी शिकायत में बताया कि खनन जोन में उसके पिता पूर्व मंत्री निर्मल सिंह का क्रैशर जोन में फार्म हाऊस है। वह 11 जनवरी को रात 10 बजे पूर्व विधायक दिलबाग सिंह व कंडरौली निवासी तरणजीत सिंह के स्कॉॢपयो गाड़ी में सवार होकर फार्म हाऊस पर गए थे।

उसने गाड़ी को फार्म हाऊस के गेट पर खड़ी की थी। उसने गाड़ी को लॉक कर दिया था। आधे घंटे बाद जब वह वापस लौटे तो उन्होंने गाड़ी खुली मिली और डैशबोर्ड पर रखी पिस्टल  व 9 राऊंड से भरी मैगजीन गायब मिली। उसने पिस्टल की काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला। उसने बताया कि पिस्टल की कीमत करीब 55 हजार रुपए है। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। 

Deepak Paul