गोली कांड के आरोपियों को पकडऩे के लिए पुलिस ने की रेड

2/11/2019 11:53:36 AM

यमुनानगर(ब्यूरो): पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के भतीजे दिलराज सिंह पर हुई फायरिंग के मामले में आरोपियों को पकडऩे के लिए सी.आई.-टू ने अलग-अलग स्थानों पर रेड की। देर शाम तक मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। 

स्टाफ के इंचार्ज श्री भगवान यादव ने बताया कि उनके साथ-साथ शहर पुलिस और सभी स्टाफ रेड कर रहे हैं। प्रयास है कि जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ा जाए। गौरतलब है कि 6 फरवरी की रात दिलराज सिंह पर कमानी चौक के नजदीक एक फायर किया गया था। ये फायर बुलेट पर सवार 3 बदमाशों ने किया था। गोली से दिलराज सिंह बच गया जबकि यह गोली आटो चालक धर्मपाल वासी अमरपुरी को लगी थी। चालक अब ठीक है। 
 

Deepak Paul