पुलिस पर महिला ने लगाए कार्रवाई न करने के अारोप

12/9/2018 2:31:03 PM

 

यमुनानगर(ब्यूरो): पुरानी अनाज मंडी की लीना ने एस.पी. के नाम शिकायत दी। उसका कहना है कि उसने 28 सितम्बर 2018 को अपने पति प्रिंस व उसके परिवार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। शहर जगाधरी पुलिस ने अब तक तीनों नामजद को गिरफ्तार नहीं किया। लीना ने बताया कि 14 फरवरी 2013 को उसकी शादी धीमान नगर छोटी लाइन के प्रिंस के साथ हुई थी। वह गुडग़ांव में नौकरी करता था।

शादी के बाद से ही उसे परेशान किया जाने लगा। पहले तो उसके साथ यहां मार पिटाई की गई और प्रताडि़त किया गया इसके बाद जब वह गुडग़ांव गई यही व्यवहार वहां हुआ। जून-2013 से जनवरी 2014 तक वह अपने पति के साथ लंदन में रही। यहां भी उसके साथ अभद्र व्यवहार हुआ। इसी अवधि में एक बेटा पैदा हुआ। वर्ष-2017 से अप्रैल-2018 तक वह लंदन रही लेकिन पति की ओर से सहयोग नहीं मिला।

शिकायतकत्र्ता ने बताया कि ससुराल पक्ष ने उनके गुडग़ांव के घर का सामान स्थानीय जगाधरी की द्वारिका पुरी में बिना बताए शिफ्ट कर दिया। जब इस बारे पूछा गया तो अभद्र व्यवहार किया गया। शिकायतकत्र्ता का कहना है कि इन 5 साल की अवधि में वह लगातार प्रताडि़त होती आ रही है। अब उसे पुलिस की ओर से सहयोग नहीं मिल रहा। उसकी मांग है कि एफ.आई.आर. के आधार पर उसके पति पिं्रस का पासपोर्ट रद्द किया जाए।

उधर थाना प्रभारी राजीव मिगलानी का कहना है कि पुलिस के स्तर पर कार्रवाई जारी है। शिकायतकत्र्ता का पति लंदन में नौकरी करता है। उसकी कंपनी से लंदन ई-मेल करवाई गई है कि वह जांच में शामिल हो। सोमवार को पिं्रस की कंपनी के प्रतिनिधि स्थानीय थाने में कार्रवाई के बारे बताने आ रहे हैं। हमारे स्तर पर कोई देरी नहीं है। जल्द ही इस दिशा में ठोस कार्रवाई नजर आएगी।

Deepak Paul