डॉक्टर से 1 करोड़ की फरौती मांगने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

11/30/2015 2:09:01 PM

यमुनानगर (सुमित ओबरॉय): पुलिस ने डॉक्टर से फिरौती मांगने वाले तीन आरोपियों को गिफ्तार किया है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बिलासपुर के जंगल से आरोपी महमूदुर निवासी गुरदीप, आशु व संजीव को गिरफ्तार किया।

आरोपियों से पुलिस ने तीन देसी पिस्तौल, चार कारतूस, दो खाली रोल, दो मोटरसाइकिल बरामद किए। आर्शीवाद अस्पताल के डाक्टर सचिन गर्ग से आरोपियों ने एक करोड़ की फिरौती मांगी थी। पूरे मामले की जानकारी प्रैस कॉन्फ्रेंस कर यमुनानगर एस.पी. डॉ. अरुण नेहरा ने दी।