पुलिस को मिला अत्याधुनिक वज्र वाहन

5/24/2019 10:48:59 AM

यमुनानगर (सतीश) : पुलिस को मिला अत्याधुनिक वज्र वाहन एक बार में आंसू गैस के 7 गोले चलेंगे। उपद्रव या अन्य प्रदर्शन नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आधुनिक सुविधाओं से लैस मिनी वज्र वाहन मिला है। इसकी विशेषता यह है कि 120 मीटर दूरी तक एक साथ आंसू गैस के 7 गोले छोड़े जा सकते हैं। वाहन की साइज छोटी होने से ये संकरी गलियों में भी आसानी से पहुंच सकेगा तथा टर्न लेने में परेशानी नहीं आएगी।

गुरुवार को ये वज्र वाहन लोकसभा चुनाव की मतगणना के दौरान अग्रसेन चौक जगाधरी पर खड़ा दिखा। पुलिस के मुताबिक नए वाहन की मारक क्षमता विस्तार और कम साइज छोटे इलाकों में पहुंचने में फायदेमंद रहेगी। वाहन से अनाऊंसमैंट के साथ प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने में इस्तेमाल किया जा सकेगा। वाहन नई तकनीक से लैस है, व्यवस्था बनाए रखने में इसे उपयोग लेंगे।  वज्र वाहन होने से कम बल में भी हालात नियंत्रित किए जा सकेंगे। बार-बार आंसू गोले सिस्टम में लगाने की जरूरत नहीं लगेगी। इसमें फस्र्ट एड बॉक्स के साथ स्ट्रेचर भी हैं। घायलों के लिए एम्बुलैंस जैसा काम करेगा। आप्रेटर भी साथ रहेगा। खासकर चुनावी माहौल में कंट्रोल रूम तक सूचना देने के साथ प्रमुख उपद्रवियों के वीडियो बनाने में भी मददगार है। 
 

Isha