10 आईस फैक्टरी के सैम्पल फेल, 5 सील

7/21/2018 9:27:00 AM

यमुनानगर: स्वास्थ्य विभाग ने 5 आईस फैक्टरी को सील कर दिया है। शेष 5 को शनिवार तक सील कर दिया जाएगा। दरअसल विभाग ने डी.सी. गिरीश अरोड़ा के निर्देश पर 10 व 11 जुलाई को 10 आईस फैक्टरियों के आईस सैम्पल लिए थे। यह सैम्पल डायरिया व बढ़ते हुए बर्फ के चलन को देखते हुए लिए गए थे। अब इन सभी सैम्पल की रिपोर्ट आ गई है। हैरानी की बात यह है कि 10 की 10 फैक्टरियों के सैम्पल फेल आए हैं। 

सी.एम.ओ. डा. कुलदीप सिंह ने बताया कि रामपुरा स्थित कोहली आईस फैक्टरी, पेपर मिल गेट अशोका आईस फैक्टरी, फव्वारा चौक स्थित जिंदल आईस फैक्टरी, छछरौली रोड स्थित लाल भवानी फैक्टरी, शर्मा कालोनी स्थित पंजाब आईस फैक्टरी, गुलाब नगर स्थित संगत आईस फैक्टरी, जडौछा गेट स्थित रामा आईस फैक्टरी, इंडस्ट्रियल एरिया स्थित बत्तरा आईस फैक्टरी, कमानी चौक स्थित जय शंकर आईस फैक्टरी व बूडिय़ा चौक स्थित दुग्गल आईस फैक्टरी शामिल हैं। 

Rakhi Yadav