एस.पी. ने पुलिस थाने का किया औचक निरीक्षण, कर्मचारियों में मचा हड़कंप

2/22/2020 2:35:04 PM

रादौर (मलिक) : एस.पी. यमुनानगर हिमांशु गर्ग शुक्रवार को रादौर पुलिस थाने का औचक निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। औचक निरीक्षण करने के लिए अचानक थाने में पहुंचे एस.पी. को देखकर पुलिस थाने में तैनात कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। एस.पी. ने पुलिस थाने के सभी कमरों सहित पूरे थाना परिसर का दौरा किया। एस.पी. के जाने के बाद पुलिस थाने में तैनात कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। 

औचक निरीक्षण के लिए रादौर थाने में पहुंचे एस.पी. हिमांशु गर्ग ने मुंशी कक्ष, भोजनालय, थाना कक्ष, एन.जी.ओ. रूम, कम्प्यूटर रूम, रिकार्ड रूम, माल खाना सहित सभी कमरों का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद एस.पी. ने थाना परिसर में बने स्टाफ क्वार्टरों का जायजा लिया। एस.पी. ने पुलिस थाना परिसर की साफ सफाई को लेकर स्टाफ को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।

इसके अलावा सभी मामले को जल्दी से जल्दी हल करने के लिए भी निर्देश दिए। एस.पी. ने बताया कि निरीक्षण के लिए रादौर पुलिस थाने में आए थे। पुलिस थाने में आने वाली शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई हो इसके लिए पुलिस स्टाफ को हिदायतें दी गई हैं। पैंङ्क्षडग पड़े मामले पर तुरंत कार्रवाई हो। पुलिस थाने में आने वाले फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार करने उनकी समस्याओं को सुनकर उसका निस्तारण करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर डी.एस.पी. कुशल पाल, थाना प्रभारी गुरदेव सिंह, खेड़ीलक्खा सिंह पुलिस चौकी इंचार्ज जसबीर सिंह, हरजीत मुंशी, राजेश, अमित कुमार, सुरेश कुमार, रिंकू, राजकुमार भी उपस्थित थे।

Isha