टोल प्लाजा पर एक ही दिन में 2 बार लिया चार्ज, सी.एम. को भेजी शिकायत
punjabkesari.in Saturday, Jan 05, 2019 - 02:43 PM (IST)

यमुनानगर(ब्यूरो): जगाधरी निवासी संदीप गट्टू, मुलखराज व अनेज ने टोल प्लाजा को लेकर सी.एम. के नाम शिकायत भेजी है। संदीप का कहना है कि शुक्रवार को उसे अम्बाला की ओर जाना था। उसने 24 घंटे के चाॢजज दे दिए, लेकिन किसी काम से 1 घंटे बाद ही वापस आना पड़ गया। जब वे दोबारा अम्बाला के लिए निकले तो उन से फिर से चार्ज वसूला गया जोकि गलत है। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो वहां पर बाऊंसर बुला लिए। इसी तरह की दिक्कत मुलखराज व अनेज ने भी जाहिर की है।
वहीं थाना छप्पर के गुरचरण सिंह ने कहा कि उनके घर में शादी है और वे दिन में कई-कई बार यमुनानगर-जगाधरी आते हैं, लेकिन हर बार टोल पर चार्ज देना पड़ता है। वे शादी का कार्ड लेकर टोल पर गए थे कि मासिक पास बना दिया जाए, लेकिन उनकी मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। उनका कहना है कि शादी के कारण परिवार के अन्य सदस्य अन्य वाहनों से जाते हैं, ऐसे में उनसे कई गुणा वाहन वसूले जा रहे हंै। वे सब का पास बनवाने के लिए राजी हंै, लेकिन यहां सुनवाई नहीं हो रही।
इस बारे में टोल प्लाजा के प्रबंधक से बात की गई तो उन्होंने बताया कि टोल पर जो पर्ची दी जाती है वह 24 घंटे में एक बार ही आने-जाने की होती है। एक बार से अधिक आने पर अतिरिक्त पर्ची बनाए जाने का प्रावधान है। किसी से भी कोई जोर जबरदस्ती नहीं की जाती। यहां पर सी.सी.टी.वी. लगे हुए हैं।