तंवर ने पर विज पर साधा निशाना

12/9/2015 12:39:16 PM

यमुनानगर,(सुमित अॉबरोय): कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के बयान पर कहा कि सोनिया गांधी डरती तो आज कांग्रेस को मजबूत नेतृत्व नहीं मिलता। मंत्री जी के ट्विट से डरने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेता बुरा व्यवहार अधिकारियों से कर रहे हैं। वे खौफ के साथ गब्बर की इमेज बनाने का प्रयास कर रहे हैं। बीजेपी ने किसानों को दुखी करने का काम किया है। बिल्डरों के इशारे पर गांव उजाड़े हैं। तंवर ने आरोप लगाया कि फिजिकल वैरीफिकेशन के नाम पर धान घाटाले को क्लीन चिट देने का प्रयास किया गया है।