पेड़ से लटका मिला मृत युवक

9/22/2018 11:53:35 AM

यमुनानगर(ब्यूरो): सदर थाना यमुनानगर के तिगरा गांव से आधा किलोमीटर की दूरी पर आम के पेड़ से खेत में एक युवक का शव लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी के मुताबिक गांव तिगरा निवासी 23 वर्षीय विशाल रात को खाना खाकर बैठक में अपने दादा के पास सोने के लिए चला गया। बाद में उसका शव गांव से आधा किलोमीटर दूरी पर खेतों में आम के पेड़ से चुन्नी से लटका हुआ मिला। सुबह लोगों ने शव को फंदे से लटका हुआ देखा तो सूचना गांव में दी। 

मौके पर मृतक विशाल के परिजन भी पहुंच गए। इसकी सूचना थाना सदर यमुनानगर पुलिस को दी गई। मौके पर एफ.एस.एल. को भी बुलाया गया। मृतक के पिता सुखविंद्र ने जांच टीम को बताया कि विशाल रात को खाना खाकर अपने दादा जी के पास सोने के लिए गया था। वह वहां से कब गया, यह उन्हें पता नहीं है। जिस चुन्नी से उसने फंदा लगाया है, वह चुन्नी उनके घर की नहीं है। न ही उसके बेटे की किसी से कोई रंजिश थी और न ही वह परेशान था।  

Deepak Paul