ऑटो चालक पर गिरा तंदूर, जलते कोयलों से झुलसा व्यक्ति

2/11/2020 1:51:58 PM

यमुनानगर (सतीश) : कल्याण नगर जगाधरी का ऑटो चालक कोट गांव से अपने ही ऑटो में तंदूर लादकर जगाधरी की ओर आ रहा था। जैसे ही वह मानकपुर इंडस्ट्रीयल एरिया के पास पहुंचा तो ऑटो पलट गया। ऑटो में लदा तंदूर उसके ऊपर गिर गया। इस तंदूर में जलते हुए कोयले थे, जिनकी वजह से शमशेर झुलस गया। राहगीरों ने एम्बुलैंस को कॉल किया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए ट्रामा सैंटर लाया गया। 

घायल शमशेर के बेटे सागर ने बताया कि डाक्टरों ने उसके पिता की गंभीर हालत को देखते हुए पी.जी.आई. रैफर कर दिया है। वे अपने पिता को पी.जी.आई. लेकर जा रहे हैं। वे कितना झुलसे हैं इस बारे उन्हें नहीं पता है। 

Isha