वॉलीबॉल प्रतियोगिता में DPS की टीम प्रथम

5/20/2017 3:20:16 PM

यमुनानगर:दिल्ली पब्लिक स्कूल यमुनानगर-जगाधरी प्रवक्ता आशिष के अनुसार खाटू श्याम इंविटेशनल इंटर स्टेट वॉलीबाल (यू-16) प्रतियोगिता का आयोजन खाटू श्याम स्टेडियम, नई दिल्ली  में 12 से 14 मई 2017 तक किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से 12 टीमों ने भाग लिया जिसमें डी.पी.एस. वॉलीबाल एकैडमी यमुनानगर के खिलाडिय़ों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता के फ ाइनल मैच में, डी.पी.एस. यमुनानगर की वॉलीबाल टीम ने हैप्पी मॉडल स्कूल, नई दिल्ली को 25-22, 25-20 के अंतर से हराकर इस प्रतियोगिता पहला स्थान प्राप्त किया और डी.पी.एस. यमुनानगर के गगनजोत सिंह (10वीं बी) को बैस्ट अटैकिंग अवार्ड से सम्मानित किया गया। 

दूसरा डी.पी.एस. यमुनानगर इंटरा एकैडमी टैनिस चैम्पियनशिप का आयोजन 8 से 12 मई 2017 चली। इसमें अलग-अलग आयु वर्ग अंडर 8, 10, 12, 14 एवं अंडर 18 के खिलाडिय़ों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के लगभग 300 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता के सिंगल्स में अंडर 8 में राघव तलवार, अंडर 10-12 में लक्ष्य सिंह, अंडर 14 में समकित जैन एवं अंडर 18 में आदित्य भारद्वाज ने पहला स्थान प्राप्त किया और अंडर 18 के डबल्स मुकाबले में आदित्य भारद्वाज एवं गौतम बत्तरा ने पहला स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अल्बर्ट टैम्पल ने सभी खिलाडिय़ों एवं वॉलीबॉल कोच प्रवीन कु मार एवं टैनिस कोच भुवन चंद्रा को बधाई दी।

मुख्याध्यापिका वीनुका वधावन ने सभी खिलाडिय़ों एवं वॉलीबाल कोच प्रवीन कुमार को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। चेयरमैन गौरव सिंह, वाइस चेयरमैन रामनिवास गर्ग, रजनीश बंसल, रोहित कुमार एवं विद्यालय के स्पोर्ट्स डायरैक्टर रजनीश कालिया ने सभी खिलाड़ियों एवं वॉलीबाल कोच प्रवीन कुमार का विद्यालय पहुंचने पर स्वागत किया।