24 घंटे पहले ही क्यों जागा निगम, पोस्ट वायरल

8/18/2019 4:39:29 PM

यमुनानगर (ब्यूरो): साढौरा कस्बे के लोगों ने एक पोस्ट और 2 फोटो वायरल की हैं। पोस्ट में कहा गया है कि बिजली निगम 24ो घंटे पहले ही क्यों जागा।  इनका कहना है कि मुख्यमंत्री की रथयात्रा साढौरा से गुजरेगी। जिस रोड से सी.एम. को जाना है उसी रोड पर 24 घंटे पहले काम शुरू किया गया। पोल खड़ा करने के नाम पर घंटों बिजली बंद रही। सड़कों के गड्ढे भी कुछ समय पहले ही भरे गए। ऐसा क्यों। ऐसा तो नहीं है कि निगम को सी.एम. के अचानक आने का पता चला। 

उनका कार्यक्रम तो पहले से बना होगा। ऐसे में ये दोनों काम पहले भी हो सकते थे। 24 घंटे पहले काम करने से कस्बा वासियों को परेशानी हुई। इन लोगों ने पोस्ट में सवाल किया है कि इस व्यवस्था के लिए स्थानीय विधायक जिम्मेदार है या फिर निगम। इन दोनों में से कोई भी अपनी जिम्मेदारी ले। तय करें कि भविष्य में इस तरह की दिक्कत न आए। 

Isha