नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर महिला से गैंगरेप, मामला दर्ज

punjabkesari.in Thursday, Aug 22, 2019 - 11:41 AM (IST)

यमुनानगर (सतीश): भाई का अच्छे  संस्थान में एडमिशन करवाने का बहाना बनाकर एक व्यक्ति खिजराबाद क्षेत्र से एक महिला को एक फार्म हाऊस पर लेकर गया जहां 4 व्यक्ति पहले से मौजूद थे। आरोप है कि यहां पर उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसके साथ पांचों आरोपियों ने गैंगरेप किया। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। महिला की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को नामजद कर 4 अन्य पर केस दर्ज कर लिया है।ड्रिंक

खिजराबाद क्षेत्र की एक 36 वर्षीय महिला ने बताया कि उसने अपने छोटे भाई को एडमिशन करवाना था। इसके लिए वह छछरौली बालकुंज आई थी। जहां पर उसकी मुलाकात मुंडाखेड़ा निवासी राजपाल से हुई। आरोपी राजपाल ने उसे कहा कि वह उसके भाई को अच्छे शिक्षण संस्थान में एडमिशन दिलवाएगा जिससे वह आरोपी की बातों में आ गई। इस दौरान आरोपी उसे शहर के किसी शिक्षण संस्थान में एडमिशन के लिए बातचीत करने की बात कहकर अपने साथ लेकर गया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी उसे एक फार्म हाऊस में ले गया। जहां पर 4 आरोपी व्यक्ति पहले से मौजूद थे। राजपाल ने उसे कहा कि वह अपने दोस्तों से मिले ले इसके बाद एडमिशन करवाने जाएंगे। आरोप है कि इस दौरान आरोपी राजपाल ने उसे कोल्ड ड्रिंक पीने को दी।

कोल्ड ड्रिंक पीते ही वह अपने होश में नहीं रही। आरोप है कि इस दौरान राजपाल ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद फार्म हाऊस पर मौजूद 4 अन्य व्यक्तियों ने भी उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। इसके बाद आरोपी उसे बस स्टैंड के पास छोड़कर फरार हो गए। किसी तरह वह घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे और शिकायत पुलिस को दी। महिला थाना एस.एच.ओ. सीमा ने बताया कि आरोपी राजपाल को नामजद कर 4 अन्य व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static