भाभी के साथ प्रेम प्रसंग के चलते किया पत्नी का कत्ल

9/29/2016 6:03:54 PM

यमुनानगर (हरिंदर सिंह): यमुनानगर के गांव मलकपुर मे एक दिल देहला देने वाला मामला सामने आया है। इस मामले में पति ने अपनी भाभी के साथ प्रेम प्रसंग के चलते अपनी पत्नी को ही जहर दे दिया। लड़की के परिजनों ने लड़के समेत परिवार के अन्य 3 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। बता दे कि डेढ़ साल पहले हुई शादी मे ऐसे तनाव आए की तीन बार पंचायत बुला कर  फैंसले करवाये गए थे। पर अब बात यहां तक पहुंच गई की खुद पति ने अपनी पत्नी को ज़ेहर देकर मौत के घाट उतार दिया।

कोट बसावा गांव की लड़की की शादी डेढ़ साल पहले मलकपुर गओं मे हुई। जिसके कुछ समय बाद पत्नी को पति के प्रेम प्रसंग का पता चला। मामला तीन बार पंचायत तक पहुंचा तो तीनो बार जब लड़के को समझाया जाता तो वह कुछ दिनों के लिए गांव से गायब हो जाता था। अभी एक माह पहले ही मामला महिला थाने मे भी गया पर वहां भी पंचायत ने मामला पंचायत मे ही खत्म करने की बात की। चोंका देने वाली बात तब सामने आई जब जिस पंचायत ने बात खत्म करने की बात कही वही पंचायत के सरपंच लड़की के घर आकर उसको परिजनों को सूचित करते हैं की वह उनकी बेटी को निजी हॉस्पिटल मे छोड़ आये हैं। 

लड़की के परिजन जब हॉस्पिटल पहुंचे तो डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों का सीधा आरोप है की लड़के ने अपनी भाभी के साथ मिलकर लड़की की हत्या की है ओर जब वो लड़की के पास हॉस्पिटल पहुंचे तो उन्होंने देख की लड़की के सभी ज़ेवर उतरे हुए थे। वही पुलिस पोस्त मोर्टेम के बाद उचित कार्रवाई की बात कह रहे हैं। जिसको देख लड़की के परिजनों ने सीधा चेतावनी देते हुए कहा की अगर पुलिस ने लड़के को तुरन्त गिरफ्तार न किया तो वो शव को सड़क पर रख जाम लगाएंगे।