वाहन की चपेट मे आने से युवक की मौत

8/14/2019 2:48:03 PM

यमुनानगरः जोडिय़ा नाके के नजदीक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य सड़क हादसे में मां-बेटी घायल हो गए। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपित वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। न्यूू नानक नगर निवासी ताराचंद ने बताया कि उसका भाई (30) गोपीचंद किसी काम से जा रहा था।

जब वह जोडिय़ा नाके के नजदीक पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे के बाद आरोपित वाहन चालक मौके से फरार हो गया। लोगों ने उसके भाई को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

उधर, मोहाली निवासी बलकार सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी व लड़की वंशिका के साथ बाइक पर किसी काम से आ रहा था। जब वह गांव मुसींबल के नजदीक पहुंचे तो अज्ञात कार चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी पत्नी व लड़की घायल हो गई। लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया और घटना की सूचना पुलिस को दी।
 पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Isha