युवा उपन्यास लेखक आरित गुप्ता को किया सम्मानित

punjabkesari.in Saturday, Jan 19, 2019 - 10:25 AM (IST)

यमुनानगर (ब्यूरो): संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल के 9वीं कक्षा के छात्र आरित गुप्ता को उनके उपन्यास द फ्लेम्ज आफ बिगङ्क्षनग की कामयाबी के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सम्मानित किया।गौरतलब है कि यह उपन्यास आरित (14) द्वारा लिखा गया और दिसम्बर-2018 में चेन्नई के पब्लिशिंग हाऊस नोशन प्रैस ने इसका प्रकाशन किया। गुरुवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल कनाल रैस्ट हाऊस पहुंचे वहां आरित को उनसे मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

जब विधायक घनश्याम अरोड़ा ने मुख्यमंत्री को बताया कि आरित 14 वर्ष का है और उसने 100 पेज का उपन्यास लिखा है आरित से मिलने पर मुख्यमंत्री ने उनके उपन्यास में लिखी गई कहानियों के बारे में आरित से विस्तार से चर्चा भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आरित द्वारा इतनी छोटी उम्र में ऐसा उपन्यास लिखना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है और वह आशा करते हैं कि पाठक इस उपन्यास को सराहेंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static