हरियाणा विधानसभा में रोकने पर भड़के तंवर, इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया को लिखा पत्र

punjabkesari.in Monday, Jul 17, 2017 - 01:48 PM (IST)

चंडीगढ़ (चंद्रशेखर धरनी): देश के सबसे बड़े लोक तंत्र के सबसे बड़े स्थान राष्ट्रपति चुनाव को लेकर आज हरियाणा विधान सभा मे हरियाणा के विधायकों और मंत्रियों का तांता लगा रहा। वहीं, वोट डालने विधानसभा पहुंचे अशोक तंवर को गार्ड ने रोक लिया। बस फिर क्या तंवर ने इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया को शिकायत पत्र जारी कर दिया। 

जानिए, किसने डाला वोट
राष्ट्रपति पद के लिए CPS कमल गुप्ता ने पहला वोट डाला। भाजपा विधायक लतिका शर्मा ने दूसरे नंबर पर वोट डाला। इसके साथ ही बनवारी लाल, हरविंदर कल्याण, कृष्ण बेदी, कर्ण देव कंबोज, घनश्याम शराफ, किरण चौधरी, मनीष ग्रोवर, रविन्द्र मछरौली, सुभाष बराला, कैप्टन अभिमन्यु, रामबिलास शर्मा, कविता जैन और ओमप्रकाश धनखड़, कुलवंत बाजीगर, ओपी धनखड़, लतिका शर्मा व सुभाष सुधा ने भी मतदान कर दिया है। 

हरियाणा विधानसभा में वोटिंग प्रक्रिया पूरी
राष्ट्रपति चुनाव के लिए हरियाणा विधानसभा में वोटिंग प्रक्रिया पूरी हो गई है, जहां सभी 90 विधायकों ने वोट डाले। बता दें, ये विधानसभा में वोटिंग सुबह 10 बजे शुरू हुई थी। राष्ट्रपति चुनाव, 2017 निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। वोट की गिनती 20 जुलाई को होगी और उसी दिन शाम तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static