सूने मकान से जेवरात सहित नकदी चोरी

punjabkesari.in Friday, Dec 08, 2017 - 01:31 PM (IST)

करनाल(नरवाल):सी.एम. सिटी में लगातार चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। चोरों की हौसले को देखकर ऐसा लगता है कि उनके मन से पुलिस का भय खत्म हो चुका है। ऐसी ही एक मामला बीते दिन की रात को होली मोहल्ले में स्थित एक मकान की छत से मकान में घुस कर आधा किलो चांदी, 2 सोने की अंगूठी व 20 हजार रुपए कैश पर हाथ साफ करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया व मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने चोरों को पकडऩे के लिए फिंगर प्रिंट विशेषज्ञों को बुलाया गया। 

मकान मालिक संजय कुमार ने पुलिस को शिकायत दी कि वह फूसगढ़ में अपने रिश्तेदार के यहां जागरण में गए थे। सुबह जब करीब 5 घर वापस आए और मकान का दरवाजा खोला तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। घर से आधा किलो चांदी के गहने व 2 सोने की अंगूठी व 20 हजार रुपए कैश गायब मिला। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। सिटी थाना प्रभारी राजबीर सिंह यादव ने बताया कि उन्हें सुबह सूचना मिली थी। एक मकान से चोरी हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया। वह शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे खंगाल रही है, जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static