दिनभर रिमझिम, रात को हुई मूसलाधार बारिश

punjabkesari.in Sunday, Aug 18, 2019 - 11:46 AM (IST)

अम्बाला: भादो माह के दूसरे ही दिन शनिवार को सुबह से देर रात तक हुई रुक-रुक कर बरसात से सड़कों पर पानी भर गया। वहीं देर रात मूसलाधार बारिश से सड़कें जलमग्न हो गई। दिनभर हुई बारिश ने गर्मी में लोगों को ठंड का अहसास दिलाया तो वहीं परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। लोग अपने जरूरी कार्य के लिए ही घरों से बाहर निकले। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सैल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 48 घंटों में बारिश होने के आसार हैं। 

धान की फसल के लिए वरदान 
बारिश से किसानों के चेहरे भी खिला गए हैं। किसान जरनैल सिंह मोहड़ी, सतपाल सिंह, अवतार सिंह, पोला राम, मोर सिंह का कहना है कि आने शनिवार को बारिश से उनकी धान (जीरी) की फसल जोकि गर्मी व पानी की वजह से सूखने की कगार पर भी उसके लिए वरदान है। यह हल्की बारिश उनकी फसल के लिए फायदेमंद हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static