रेलवे की टिकट रिजर्व करवाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी (Pics)

punjabkesari.in Saturday, Jun 25, 2016 - 03:11 PM (IST)

अंबाला (कमलप्रीत): अंबाला छावनी से रेलवे की टिकट रिजर्व करवाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। अब यात्रियों को रिजर्वेशन करवाने के लिए स्टेशन से दूर बने रिजर्वेशन ऑफिस नहीं जाना पड़ेगा। क्यूंकि अब यात्रियों को रिजर्वेशन की सुविधा स्टेशन पर ही मिलेगी। इसके लिए रेलवे ने आधुनिक सुविधाओं से लैस नया आरक्षण केंद्र स्टेशन परिसर में ही तैयार कर लिया है, जिसे 26 जून को यात्रियों को समर्पित कर दिया जाएगा। 

 

अम्बाला रेल मंडल आने वाली 26 जून यानि रविवार को नवनिर्मित कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र की शुरुआत करने जा रहा है। इस सुविधा की शुरुआत चंडीगढ़ से खुद रेल मंत्री सुरेश प्रभु वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए करेंगे। लाखों की लागत से तैयार किया गया आरक्षण केंद्र जल्द ही जनता को समर्पित हो जाएगा। 

 

आपको बता दें कि इस नये आरक्षण केंद्र में 10 आरक्षण खिड़कियों को बनाया गया है जोकि सीधे कंप्यूटरीकृत प्रणाली से जुड़ी रहेंगी। साथ ही इसमें शौचालय और ठंडे पानी के लिए वाटर कूलर व बैठने के लिए कुर्सियों को भी लगाया गया है। 

 

गौरतलब है कि पहला आरक्षण केंद्र स्टेशन से दूरी पर स्थित था। वहां जाने के लिए लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता था और सुरक्षा की दृष्टि से भी यह लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया था। अंबाला मंडल  डीआरएम दिनेश कुमार की माने तो यह आधुनिक सुविधाओं से लैस केंद्र यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित होगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static