पूर्व कांग्रेसी अध्यक्ष ने पूछा, दिल्ली की घटना में पूर्व CM हुड्डा का क्या रोल ?

punjabkesari.in Saturday, Oct 15, 2016 - 04:37 PM (IST)

अंबाला (कमल प्रीत): पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष फूल चंद मुलाना आज अंबाला में मीडिया से रू-ब-रू हुए। उन्होंने दिल्ली में हुई घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि सभी आपस में मिलकर चले और मतभेद खत्म करने चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कार्यकर्त्ता भिड़े और तंवर छुड़ाने गए लेकिन वहां ये दुर्भाग्यपूर्ण घटना हो गई। मगर अब सभी कांग्रेसजनों को एकजुट होकर चलना चाहिए। 

वहीं इस घटना को लेकर फूल चंद मुलाना ने सवाल उठाते हुए पूछा कि दिल्ली की घटना में पूर्व सीएम हुड्डा का क्या रोल है, जो उनका नाम उछाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि हालांकि उनकी माने तो पूर्व सी.एम. हुड्डा का घटना से नाम जोड़ा जाना उससे भी ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण है। क्योंकि हुड्डा एक स्वतंत्रता सेनानी परिवार से सम्बन्ध रखने वाले संघर्षशील नेता है जोकि ऐसा करना तो दूर सोच भी नहीं सकते।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static