मानसून सत्रों में जनता हितों को सर्वोपरि रखकर निर्णय लिए जाएंगे : कोविंद

punjabkesari.in Monday, Jul 16, 2018 - 09:30 AM (IST)

फतेहाबाद(सुखराज): राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विश्वास जताते हुए कहा कि देश की लोकसभा के साथ-साथ विभिन्न राज्यों की विधानसभाओं में आने वाले मानसून सत्रों में संविधान के मूलमंत्र चर्चा, परिचर्चा और संवाद को ध्यान में रखते हुए जनता के हितों को सर्वोपरी रखकर निर्णय लिए जाएंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रविवार को नई अनाज मंडी में संत शिरोमणी कबीर दास के 620वें प्रकटोत्सव कार्यक्रम को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। 

कार्यक्रम में दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, बुंदेलखंड के अलावा देश के विभिन्न हिस्सों से लोग आए हुए थे। उन्होंने कहा कि आज का कार्यक्रम मानसून आने के बाद आयोजित किया जा रहा है और पूरे देश में मानसून आ चुका है। राष्ट्रपति ने हरियाणा सरकार द्वारा लोगों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं व नीतियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार ने संत शिरोमणि कबीर की जयंती को प्रत्येक जिला स्तर पर मनाने का प्रशंसनीय निर्णय लिया है। 22 जनवरी, 2015 को हरियाणा के पानीपत की धरती से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरूआत की गई। इस अभियान से पहले बेटियों की संख्या 1000 लड़कों के प्रति काफी कम थी लेकिन राज्य सरकार के प्रयासों और लोगों के सहयोग से लिंगानुपात में सुधार हुआ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static