Ambala: खेत से वापस लौट रही महिला को एक्टिवा सवार ने मारी टक्कर, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

punjabkesari.in Sunday, Apr 21, 2024 - 11:25 AM (IST)

अंबाला : हरियाणा में आए दिन सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है जहां अंबाला जिले में खेत से वापस लौट रही महिला को एक्टिवा ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला सड़क पर जा गिरी और गंभीर चोट आई। सिर से खून ज्यादा बहने पर महिला की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान गांव मलौर निवासी कृष्णा पत्नी हरपाल सिंह के रूप में हुई है।

पीछे से आई एक्टिवा ने मारी टक्कर

जानकारी के मुताबिक गांव मलौर निवासी मनदीप सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर बाद वह और उसकी चाची कृष्णा गांव घाघरु की तरफ से वापस घर आ रहे थे। वे खेतों में काम करने गए थे। जब वे सतबीर सिंह के खेत के पास पहुंचे, उसकी चाची आगे-आगे अपनी साइड में चल रही थी। वह उसके पीछे था। उसी समय घाघरु गांव की तरफ से तेज रफ्तार एक्टिवा आई और पीछे से उसकी चाची को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसकी चाची सड़क पर जा गिरी और सिर सड़क पर जा लगा। पुलिस ने युवक की शिकायत पर एक्टिवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static