हरियाणा में महसूस हुए भूकंप के झटके, महेंद्रगढ़ केंद्र
punjabkesari.in Monday, Aug 22, 2016 - 04:09 PM (IST)
भिवानी: दिल्ली-हरियाणा में आज दोपहर को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। हरियाणा के महेंद्रगढ़ में रिक्टर स्केल पर 3.5 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया, जिसके चलते लोग घरों से बाहर निकल गए।
हालांकि इन झटकों से किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। राजधानी दिल्ली में भी हल्के झटके महसूस किए गए। हरियाणा का महेंद्रगढ़ भूकंप का केंद्र था।