महिला से छेड़छाड़ व मारपीट, मामला दर्ज

punjabkesari.in Friday, Feb 22, 2019 - 02:23 PM (IST)

भिवानी(पंकेस): गांव मित्ताथल निवासी कीॢत नामक युवक ने गांव की एक अनुसूचित जाति की महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। जब महिला ने इसका विरोध किया तो युवक ने उसकी पिटाई करते हुए उसे जातिसूचक गालियां दीं। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इस बारे में मित्ताथल की एक महिला ने बताया कि सुबह करीब साढ़े 8 बजे वह किसी काम के चलते घर से निकली थी। इसी दौरान गांव के कीॢत नामक युवक ने उसका हाथ पकड़कर उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी।

यह देख उसने शोर मचाना शुरू किया तो युवक ने उसकी पिटाई की और जातिसूचक गालियां देते हुए वहां से फरार हो गया। इसके बाद उसने इसकी शिकायत महिला थाने में दी। पुलिस ने उसकी शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर इस मामले की जांच का जिम्मा डी.एस.पी. विरेंद्र सिंह को सौंपा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static