नारनौल विधायक ओमप्रकाश यादव ने भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की शिष्टाचार भेंट

punjabkesari.in Friday, Jan 02, 2026 - 05:41 PM (IST)

नारनौल : ​नारनौल के विधायक एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश यादव ने शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान विधायक यादव ने उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर बधाई दी और नव वर्ष की मंगलकामनाएं दी।

विधायक ओमप्रकाश यादव ने बताया कि विगत बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी नेतृत्व ने उन्हें बिहार में प्रवासी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी थी। उस समय उनकी ड्यूटी नितिन नबीन के विधानसभा क्षेत्र बांकीपुर में लगी थी। विधायक यादव ने कहा कि नितिन नबीन एक मिलनसार और जमीन से जुड़े नेता हैं। लगातार  पांचवी बार विधायक चुना जाना उनकी लोकप्रियता का प्रमाण है। उनके पिता भी लगातार सात बार बिहार विधानसभा से विधायक चुने गए थे।उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

दिल्ली में कांग्रेस द्वारा आयोजित ‘वोट चोरी’ रैली पर कटाक्ष करते हुए विधायक ओमप्रकाश यादव ने कहा कि हरियाणा और देश की जनता ने इस रैली को पूरी तरह नकार दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग एक निष्पक्ष संवैधानिक संस्था है और अपनी हार का ठीकरा आयोग पर फोड़ना कांग्रेस की संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है।

​विधायक यादव ने कांग्रेस से सवाल पूछते हुए कहा कि यदि वोट चोरी हुई होती, तो कांग्रेस हरियाणा में लोकसभा की 5 सीटें कैसे जीतती। प्रदेश में उनके तीन दर्जन से अधिक विधायक कैसे चुनकर आए। सच तो यह है कि जनता ने भाजपा की नीतियों पर मुहर लगाई है और कांग्रेस अब जनता के जनादेश का अपमान कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yakeen Kumar

static