नारनौल के होटल के कमरे में चल रहा था बड़ा खेल, CIA ने डाली रेड तो उड़ गए होश... पांच युवकों को दबोचा
punjabkesari.in Saturday, May 09, 2026 - 05:09 PM (IST)
महेंद्रगढ़ : महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में सीआईए ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां एक होटल में छापेमारी कर नशा बेचते हुए पांच युवकों को दबोचा है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि सिंघाना रोड स्थित एसएस होटल के कमरा नंबर-105 में कुछ युवक नशीले पदार्थों को बेचने का काम कर रहे है। सूचना के आलोक में एएसआई नरेश कुमार के नेतृत्व में CIA टीम ने होटल में रेड मारी। छापेमारी के दौरान कमरे में मौजूद पांच युवकों को हिरासत में लिया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नीरपुर निवासी जसवंत, खेड़ी अटेली निवासी, सुराना निवासी विकास, मांदी निवासी रोहित और राहुलके रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से 91 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
पुलिस ने मौके से नशीले पदार्थ के साथ आरोपियों के मोबाइल फोन भी कब्जे में लिए। पूरी कार्रवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग और फोटोग्राफी की गई। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों को पकड़कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। साथ ही पुलिस पता लगा रही है कि इस धंधे में उनके साथ और कौन-कौन शामिल है।