पी.डब्ल्यू.डी. विभाग बचाओ संघर्ष समिति ने की सरकार के खिलाफ नारेबाजी

punjabkesari.in Saturday, Jul 20, 2019 - 10:25 AM (IST)

भिवानी (वजीर): जन स्वास्थ्य विभाग की जल व मल सेवाएं नगर निगम निकाय व पालिकाओं को सौंपने के निर्णय के विरोध में पी.डब्ल्यू.डी. विभाग बचाओ संघर्ष समिति के नेतृत्व में यहां जनस्वास्थ्य परिमंडल कार्यालय के बाहर कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व जिला प्रधान सूरजभान व रंगीराम मलिक ने संयुक्त रूप से की। 

जिला सचिव यादविरेंद्र शर्मा व सह सचिव सुशील कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार कर्मचारियों से किए गए वायदों को पूरा करने में नाकाम साबित हुई है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार द्वारा की गई घोषणाओं में से एक भी पूरी नहीं हुई है। आज कर्मचारियों का लगातार शोषण हो रहा है। सरकार भी कर्मचारी विरोधी फैसले ले रही है। उन्हें मजबूरन आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि बी.एंड.आर. का रोड रख-रखाव कार्य ठेके पर देकर कर्मचारियों के साथ कुठाराघात किया है, जिसका संगठन पुरजोर विरोध करता है। उन्होंने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, पंजाब के समान वेतनमान देने, कच्चे कर्मचारियों के ई.एस.आई., पी.एफ. खोलने, एच.आर.ए. देने, जी.पी.एफ. की ब्याज दर कम करने सहित अन्य मांगों को लागू करने की मांग की।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Naveen Dalal

Related News

static