नायब सरकार का बड़ा ऐलान, 40 से 99% दिव्यांगों को रोडवेज बस में मिलेगी फ्री एंट्री, आदेश जारी
punjabkesari.in Friday, May 22, 2026 - 01:46 PM (IST)
चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने दिव्यांगजनों के लिए बड़ा राहतभरा फैसला लिया गया है। अब 40 से 99 प्रतिशत तक दिव्यांगता वाले लोगों को हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में टिकट नहीं लेना पड़ेगा। परिवहन विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।
बता दें कि सरकार के इस फैसले से प्रदेश के करीब 1 लाख 22 हजार दिव्यांगजन लाभान्वित होंगे। अब तक यह सुविधा केवल 100 प्रतिशत दिव्यांग व्यक्तियों तक सीमित थी, जिन्हें एक सहायक के साथ मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलती थी। इससे पहले वर्ष 2007 में सौ प्रतिशत दिव्यांगजनों को एक सहायक सहित मुफ्त यात्रा सुविधा प्रदान की गई थी, जिसे वर्ष 2010 में चंडीगढ़ और दिल्ली तक विस्तारित किया गया।
प्रदेश में लंबे समय से दिव्यांग संगठनों की मांग थी कि 100 प्रतिशत से कम दिव्यांगता वाले लोगों को भी यह सुविधा दी जाए। सरकार ने इस मांग को ध्यान में रखते हुए अब 40 से 99 प्रतिशत दिव्यांगता वाले व्यक्तियों को भी यह लाभ देने का निर्णय लिया है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)