मानसून से शहरों नहीं हुआ ये काम तो अधिकारी होंगे जिम्मेदार, एक्शन में नायब सरकार

punjabkesari.in Friday, May 22, 2026 - 08:27 PM (IST)

डेस्क: मानसून आने से पहले नायब सरकार सभी जरूरी कार्य पूरे करने में लग गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने सभी निकाय आयुक्तों और प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि 20 जून से पहले नाले-नालियों की सफाई कर ली जाए जिससे लोगों को जलभराव की समस्या का सामना नहीं करने पड़े। इसके अलावा रेनवाटर हार्वेस्टिंग पिट की सफाई कराई जाए जिससे वर्षा का पानी संरक्षित किया जा सके। उन जगहों पर जहां पिट उंचाई वाली जगह में बना दिए गए, उन्हें ढलान वाली जगह पर बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

निकाय क्षेत्र में यह कार्य निकाय आयुक्तों की देखरेख में होगा तथा जिला उपायुक्त निगरानी कर रिपोर्ट सरकार को भेजेंगे। सफाई नहीं होने पर संबंधित अधिकारी को सीधे तौर पर जिम्मेदार मानकर उसके विरुद्ध कार्रवाई होगी। गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला और हिसार कई ऐसे शहर हैं जहां पर थोड़ी सी ही वर्षा में जलभराव की समस्या हर साल लोगों को सहनी पड़ रही है। नालों की सफाई में करोड़ों की रकम खर्च होती है। इस बार मुख्यमंत्री इस समस्या को लेकर अधिक सक्रिय हैं। उन्होंने पेयजल लाइन और सीवर लाइन में अवैध कनेक्शन करने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। कितने कनेक्शन किस जिले में काटे गए इसकी विस्तृत रिपोर्ट भी मुख्यमंत्री कार्यालय से मांगी जा चुकी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static