जोहड़ में डूबने से व्यक्ति की मौत

punjabkesari.in Wednesday, Aug 22, 2018 - 11:47 AM (IST)

भूना(पवन): जांडली कलां गांव में एक व्यक्ति की जोहड़ में डूबने से मौत हो गई। मृतक का नाम धर्म सिंह है। धर्म सिंह गांव के जोहड़ में पशुओं को पानी पिलाने गया था। पानी पीने के दौरान अत्यधिक गर्मी के चलते उसके पशु जोहड़ में बैठ गए तथा वह बाहर इंतजार करने लगा। काफी देर तक भी पशु जोहड़ से बाहर नहीं निकले तो धर्म सिंह उन्हें निकालने के लिए जोहड़ में उतर गया।

दलदल व गहराई के चलते वह फंसने लगा तो मदद के लिए चिल्लाया। उसकी पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे जोहड़ से बाहर निकाला तथा उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर आए। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उसे मृत करार दिया। मृतक 6 बेटियों व 1 बेटे का बाप बताया गया है। जिनमें से 5 बेटियों की शादी हो चुकी है। छठी बेटी व 1 बेटा अभी कुंवारे है। धर्मसिंह की मृत्यु से मासूम बच्चों पर मुसीबत का पहाड़ आन पड़ा है। परिवार व गांव में मातम पसर गया है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static