दुष्कर्म करने का आरोपी भेजा जेल

punjabkesari.in Sunday, Apr 15, 2018 - 11:59 AM (IST)

रतिया(ब्यूरो): क्षेत्र के एक गांव की टोहाना में विवाहित महिला से गांव के ही एक युवक द्वारा कुछ महीने पूर्व उससे जबरदस्ती दुष्कर्म करने के मामले में नामजद आरोपी को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस को दी शिकायत में निकटवर्ती एक गांव की महिला ने आरोप लगाया था कि वह टोहाना कस्बे में विवाहित है। 

महिला ने आरोप लगाया था कि शादी से पहले उसके गांव के ही एक युवक ने उसके घर में घुसकर जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे डराया कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो वह उसे नुक्सान पहुंचाएगा। महिला ने शिकायत में आरोप लगाया कि उसे युवक काफी समय से परेशान कर रहा था। पुलिस ने  युवक व उसकी मां पर केस दर्ज कर लिया था। महिला हैल्प डैस्क प्रभारी शैजा ने बताया आरोपी को काबू कर अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static