501 महिलाओं ने निकाली मंगल कलश यात्रा
punjabkesari.in Thursday, Feb 03, 2022 - 09:04 PM (IST)

फिरोजपुरझिरका, ब्यूरो : लगभग 400 वर्ष प्राचीन गढ़ अंदर श्री सीताराम मंदिर के जीर्णोद्धार के उपलक्षय व स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर वीरवार को 9 बजे 501 महिलाओं द्वारा सीताराम बगीची से एक मंगल कलश यात्रा निकाली गई। बैंड बाजे के सुरमधुर भजनों की धुन पर महिलाओं के पैर थिरकने के लिए मजबूर कर दिया। सुबह भारी ठंड व धुंध में महिलाओं का हौसला देखते ही बनता था। यह मंगल कलश यात्रा सीताराम बगीची से होकर मुख्य बाजारों से होती हुई अपने गंतव्य स्थान नए बन रहे गढ़ अंदर श्री सीताराम मंदिर तक पहुंची। वही धर्म प्रेमियों द्वारा बाजार को फूल मालाओं व तोरण द्वारों द्वारा सजाया गया और भक्त जनों द्वारा मंगल कलश ला रही महिलाओं के लिए फल, बिस्कुट, चाय, कॉफी व दूध आदि कार्यक्रम कर महिलाओं का स्वागत किया।
वही सीताराम मंदिर के 75 वर्षीय सदस्य पंडित मि_नलाल ने बताया कि मैंने अपने जीवन में इतनी महिलाओं को मंगल कलश ले जाते हुए नहीं देखा। वही श्री सनातन धर्म सभा के प्रधान डॉ. वेद प्रकाश माहेश्वरी ने बताया कि मंगल कलश यात्रा समाप्ति के तत्पश्चात वीरवार 3 फरवरी से लेकर 11 फरवरी तक श्रीराम कथा का आयोजन संगीत बद्ध तरीके से कथावाचक सचिन कौशिक गोवर्धन के सौजन्य से किया जा रहा है। जिसका समय दोपहर 1:30 से शाम 5 बजे तक रहेगा। सनातन धर्म सभा समिति द्वारा आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में सभी धर्म प्रेमी अपने सदस्य व इष्ट मित्र इस कार्यक्रम का हिस्सा बने। इस मौके पर महेंद्र कौशिक, छगन शर्मा, अमित सिंघल, महेश चंद महेश्वरी एडवोकेट, विनोद कुमार एडवोकेट, शैलेंद्र गोयल, संजय गुडगांव ,सुभाष सर्राफ गोयल, सुभाष गोयल, ज्ञान चंद गोयल, टीकम चंद सैनी, गिर्राज प्रसाद गोयल, सुरेश चंद गोयल हलवाई, सतीश गर्ग, बृज किशोर गोयल, महेश्वरी सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और भक्तजन मौजूद रहे।